पाकिस्तान की जेल में भारतीय मछुआरे की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2025

पाकिस्तान के कराची स्थित मलीर जेल में भारतीय मछुआरे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक जेल अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जेल अधीक्षक अरशद हुसैन ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘गौरव राम आनंद ने मंगलवार रात उस बैरक के शौचालय में रस्सी से फंदा लगा लिया, जहां भारतीय मछुआरों को रखा जाता है।’’

आनंद को पाकिस्तान के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद फरवरी 2022 से वह मलीर जेल में बंद था। पाकिस्तान और भारत की सरकारें सद्भावना के तौर पर नियमित रूप से कैदियों, ज़्यादातर ग़रीब मछुआरों की अदला-बदली करती रही हैं।

फरवरी 2022 में मलीर जेल से रिहा होने के बाद भारतीय मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय प्राधिकारियों को सौंप दिया गया था। हुसैन ने कहा कि जेल में सजा काट रहे अधिकांश भारतीय मछुआरे गुजरात के गिर सोमनाथ क्षेत्र के हैं। ईधी फाउंडेशन, अंसार बर्नी वेलफेयर ट्रस्ट और सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 190 भारतीय मछुआरे अभी भी पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी