By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2025
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए केंद्र को कूटनीतिक कदम उठाने चाहिए।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा ‘‘भारत सरकार को बांग्लादेश में हिन्दुओं एवं तमाम अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर लगाम लगाने के लिए कूटनीतिक कदम उठाने चाहिए।