स्पीड शतरंज चैंपियनशिप: भारत की युवा खिलाड़ी वैशाली ने पूर्व विश्व चैंपियन स्टेफनोवा को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2020

चेन्नई।  युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने फिडे चेस.कॉम महिला स्पीड शतरंज चैंपियनशिप के पहले चरण में पूर्व विश्व चैंपियन एंटोनेता स्टेफनोवा को हराकर उलटफेर किया लेकिन शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हंपी को हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की रहने वाली वैशाली क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अंतरराष्ट्रीय मास्टर मुनखजुल तुरमुंख का सामना करेंगी। वैशाली ने बुल्गारिया की अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 6-5 से जीत दर्ज की। इससे पहले उन्होंने क्वालीफाईंग चरण में वेलेंटिना गुनिना और एलिना काशलिनस्काया जैसी मजबूत खिलाड़ियों को हराया था। लेकिन मौजूदा विश्व रैपिड चैंपियन हंपी को पहले चरण में वियतनाम की अपनी प्रतिद्वंद्वी ली थाओ नगुएन फाम से 4.5 - 5.5 से हार का सामना करना पड़ा। पहले दो चक्र के बाद दोनों खिलाड़ी 3.5 के समान स्कोर पर थी लेकिन वियतनामी खिलाड़ी ने अंतिम चक्र में पहली दोनों बाजियों में जीत दर्ज की।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी