भारतीय शीर्षक्रम को जल्दी आउट करना होगा: ट्रेंट बोल्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2019

माउंट माउंगानुइ। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने शुक्रवार को कहा कि मेजबान टीम का लक्ष्य शनिवार को दूसरे वनडे में भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेजने का होगा। एक दिवसीय प्रारूप में भारत के शीर्षक्रम के तीनों बल्लेबाज शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से हैं। बोल्ट ने कहा, ‘‘एक गेंदबाजी ईकाई के रूप में हम उनके शीर्षक्रम को दबाव में रखना चाहते हैं ताकि मध्यक्रम भी दबाव में आये। यदि हम पहले दस ओवर में तीन विकेट ले सके तो बाकी टीम पर दबाव बन जायेगा।’’

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम के भीतर ही कड़ी हो रही है प्रतिस्पर्धा: शिखर धवन

उन्होंने स्वीकार किया कि मैकलीन पार्क पर पिच को भांपने में उनसे गलती हुई। उन्होंने कहा, ‘‘आप सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को लेकर उतरना चाहते हैं जो विकेट ले सकें। ईश सोढी ने हमारे लिये अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उसे किसकी जगह उतारें। हम नेपियर में पिच का भी सही आकलन नहीं कर सके।’’

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand