ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा हुआ है 5 अगस्त का दिन, अखंड भारत के सपने को मिली मजबूती तो...

By अनुराग गुप्ता | Aug 05, 2021

नयी दिल्ली। इतिहास के पन्नों में झांके तो 5 अगस्त का दिन देश की एकता, अखंडता, संप्रभुवता को दर्शाता है। आज के दिन अखंड भारत में नए मजबूती मिली थी। आज ही के दिन भारतीय राजनीति के सबसे बड़े मुद्दों को दो दशक बाद नई पहचान मिली थी। आज के ही दिन राम से लेकर अनाज तक का सफर शुरू होने वाला था। आज ही के दिन भारत ने लंबे समय के इंतजार के बाद ओलंपिक में हॉकी में पदक जीता। तो चलिए आपको आज के दिन से जुड़े इतिहास के बारे में जानकारी दे देते हैं। 

केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को एक देश, एक विधान और एक संविधान के तहत लाया था। 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के कुछ प्रावधानों को खत्म कर दिया गया था। जिसके बाद अखंड भारत के सपने को मजबूती मिली थी। केंद्र सरकार ने 370 के कुछ प्रावधानों को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा वापस ले लिया और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तब्दील कर दिया।इस रणनीति को सुचारू ढंग से लागू करने के लिए मोदी सरकार ने गहन अध्ययन किया था। सर्वप्रथम आतंकी हमले का हवाला देते हुए बीच में ही अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। घाटी को पूरी तरह से खाली करा लिया गया। अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई। नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। इसके बाद संसद के उच्च सदन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 को पेश किया था।उच्च सदन में 5 अगस्त के दिन और निम्न सदन में 6 अगस्त के दिन यह विधेयक पारित हो गया तथा 9 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसे मंजूरी दे दी थी। हालांकि इस अधिनियम के प्रावधान 31 अक्टूबर 2019 को लागू हुए थे। 

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 हटने के बाद सेना और अन्य सुरक्षा बल कैसे जीत रहे हैं कश्मीरवासियों का दिल 

राम मंदिर का सपना हुआ साकार

साल 1990 में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन को गति प्रदान की थी और करीब 20 साल बाद 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। भूमि पूजन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे।PM गरीब कल्याण योजनाउत्तर प्रदेश पांच अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि योजना का लाभ उठाने में कोई लाभार्थी पीछे न छूट जाये। प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिये निशुल्क राशन मिल रहा है। राज्य में लगभग 80 हजार उचित मूल्य की दुकानें योजना के तहत लाभार्थियों को अनाज उपलब्ध करा रही हैं।41 साल का इंतजार खत्मआखिर मॉस्को से शुरू हुआ 41 साल का इंतजार तोक्यो में खत्म हो गया। अतीत की मायूसियों से निकलकर भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पिछड़ने के बाद जबर्दस्त वापसी करते हुए जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया। रोमांचक मुकाबले में गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने जर्मनी को मिली पेनल्टी को रोका और भारत को फिर से खुशियां मनाने का मौका दिया। 

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 हटने के बाद सेना और अन्य सुरक्षा बल कैसे जीत रहे हैं कश्मीरवासियों का दिल 

साल 1775: पश्चिम बंगाल के महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता में फांसी दी गई। ब्रिटिश शासन द्वारा भारत में धोखाधड़ी के लिए दी गई यह अंतिम फांसी थी।

साल 1874: जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।साल 1888: कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज की पत्नी ने इस कार से पहली बार 104 किलोमीटर की लंबी दूरी तय की।साल 1912: जापान में टोक्यो के गिंजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई।साल 1914: अमेरिका में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगाई गई।साल 1914: क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।साल 1915: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वारसा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।साल 1921: अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।साल 1923: हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले अमेरिकी बने।साल 1945: अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।साल 1949: इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत।साल 1960: अफ़्रीक़ी देश बुनकिनाफासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।साल 1963: रुस ब्रिटेन और अमेरिका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।साल 1991: न्यायमूर्ति लीला सेठ हिमाचल प्रदेश हाईकोट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं।साल 2011: नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहता पानी होने का साइंस पत्रिका में दावा किया।

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा