भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे: मंडाविया बोले- देश को ओलंपिक में मिली पहचान

By अंकित सिंह | Nov 07, 2025

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को नई दिल्ली के ऐतिहासिक मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एक भव्य शताब्दी समारोह के साथ भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया। हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री थिरु उदयनिधि स्टालिन, ओडिशा के खेल और युवा सेवा मंत्री सूर्यवंशी सूरज, एफआईएच के अध्यक्ष दातो तैय्यब इकराम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, हॉकी के दिग्गज और राष्ट्रीय टीमों के सदस्य मौजूद थे।

संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने इस ऐतिहासिक दिन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "मैं इस विशेष अवसर पर खेल के दिग्गजों के बीच उपस्थित होकर खुद को सौभाग्यशाली मानता हूँ। भारतीय हॉकी के लिए यह एक लंबी और प्रेरणादायक यात्रा रही है। मैं हॉकी इंडिया को वर्तमान सितारों के साथ-साथ हमारे महान खिलाड़ियों को सम्मानित करने और हमारे समृद्ध इतिहास को हमारे उज्ज्वल भविष्य के साथ जोड़ने के लिए बधाई देता हूँ। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा रहे सभी लोगों को बधाई।"

एफआईएच के अध्यक्ष दातो तैय्यब इकराम ने कहा, "भारतीय हॉकी के इस ऐतिहासिक पड़ाव का हिस्सा बनना खुशी की बात है। आज हम अपने दिग्गजों, खिलाड़ियों, प्रशंसकों और प्रशासकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस यात्रा को आकार दिया है। भारत ने 100 वर्षों तक विश्व हॉकी में नेतृत्व किया है, लचीलापन और नवीनता का प्रदर्शन किया है। मैं भारत सरकार और हॉकी इंडिया को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूँ। टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में भारत का पुनरुत्थान उसकी ताकत दर्शाता है, और मुझे विश्वास है कि अगले 100 वर्ष भारतीय हॉकी के लिए और भी उज्जवल होंगे।"

इसे भी पढ़ें: India vs Australia: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की दमदार बढ़त बनाई।

डॉ. मनसुख मंडाविया की अगुवाई वाली खेल मंत्री एकादश और डॉ. दिलीप तिर्की की अगुवाई वाली हॉकी इंडिया एकादश के बीच एक प्रदर्शनी मैच ने दिन का आगाज किया। इस मैच में खेल मंत्रालय एकादश ने ब्यूटी डुंगडुंग, सलीमा टेटे और कृष्णा पाठक के गोलों की बदौलत 3-1 से जीत हासिल की, जबकि हॉकी इंडिया एकादश के लिए मनप्रीत सिंह ने गोल किया।

प्रमुख खबरें

PM SVANidhi ने जोड़े 55 लाख Digital Street Vendors, 6 साल में बदली 75 लाख से ज्यादा लोगों की जिंदगी

Travel Tips: थाईलैंड में लंबी छुट्टियों का सपना टूटा? 60 दिन की Visa-Free Entry खत्म, अब सिर्फ 15 दिन का Stay

CBSE OSM Scam: सिस्टम में सेंध का आरोप, Jairam Ramesh ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग दोहराई

बंगाल की सत्ता का महा-विस्तार! सुवेंदु सरकार ने बुना मंत्रियों का चक्रव्यूह, 35 BJP विधायकों ने ली शपथ, यहाँ देखें दिग्गजों की पूरी लिस्ट