Paris Diamond League: पहली बार पेरिस डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे नीरज चोपड़ा, नया रिकॉर्ड बनाने पर नजर

By Kusum | Jun 14, 2025

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरच चोपड़ा 20 जून को होने वाले पेरिस डायमंड लीग में खेलने उतरेंगे। नीरज आठ साल बाद इस टूर्नामेंट के पेरिस चरण में हिस्सा लेंगे। नीरज लगातार दो टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे हैं और उनकी नजरें अब इस प्रतियोगिता में टॉप पर रहने की होगी। नीरज ने पिछले साल ओलंपिक खेलों पर ध्यान केंद्रित करने के कारण इसमें हिस्सा नहीं लिया था।

वहीं नीरज ने 2025 सत्र की शुरुआत साउथ अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में एक आमंत्रण प्रतियोगिता में खिताब के साथ की। ये एफ श्रेणी की मामूली प्रतियोगिता थी जिसमें उन्होंने 84.52 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद उन्होंने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर के थ्रो के साथ 90 मीटर के जादुई निशान को पार किया लेकिन वह दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी  के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर के साथ टॉप स्थान हासिल किया था। 

प्रमुख खबरें

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान