भारतीय जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अंतिम ग्रुप मुकाबले में स्लोवेनिया को 5-0 से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2022

भारतीय टीम ने बुधवार को स्पेन के सैंटांडर में विश्व जूनियर मिश्रित टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपने चौथे और अंतिम ग्रुप बी मुकाबले में स्लोवेनिया को 5-0 से शिकस्त दी। विग्नेश थाथिनेनी और श्रीनिधि नारायणन की मिश्रित युगल जोड़ी ने जिगा पोडगोरेस्क और स्पेला एलिक की जोड़ी को 21-11 21-9 से हराकर शुरूआत की। आयुष शेट्टी ने पुरूष एकल में केविन लिन लेनारसिच पर 21-5 21-5 से जीत हासिल की।

इसे भी पढ़ें: डेनमार्क ओपन: लक्ष्य सेन और प्रणय प्री क्वार्टफाइनल में, साइना पहले दौर में बाहर

चीन टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है जिसने 13 खिताब जीते हैं। भारतीय टीम अब अन्य ग्रुप के दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों से प्लेऑफ मैच खेलेगी जिससे वह नौ से 16 तक सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रह सके। टीम 2019 में 12वें स्थान पर रही थी और टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2008 चरण में चौथा स्थान रहा था।

प्रमुख खबरें

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद

पुतिन दिल्ली आ रहे, एक से बढ़कर एक हथियारोें के साथ S-500 भी ला रहे हैं! चीन-पाक में हड़कंप

दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल

आर्मी ब्रिगेडियर को बीच सड़क बंगाल में पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ..