जूनियर महिला हॉकी विश्व कप: भारत ने पेनल्टी शूट आउट में न्यूजीलैंड को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2023

 भारत ने मंगलवार को सेंटियागो (चिली) में हुए जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के नौवें से 16वें स्थान के क्लासीफिकेशन मुकाबले में सडन डेथ पेनल्टी शूट आउट में न्यूजीलैंड को हरा दिया। निर्धारित समय के बाद दोनों टीम 3-3 से बराबर थीं। नियमित 60 मिनट के खेल के दौरान रोपनी कुमार (आठवें मिनट), ज्योति छेत्री (17वें मिनट) और सुनेलिता टोप्पो (53वें मिनट) ने भारत के लिए गोल दागे।

न्यूजीलैड की तरफ से इसाबेला स्टोरी (11वें मिनट), मेडलाइन हैरिस (14वें मिनट) और रियाना फो (49वें मिनट) ने गोल किए। पेनल्टी शूट आउट में भारत ने 3-2 से जीत दर्ज की। भारत के लिए साक्षी राणा और प्रीति ने गोल किए जबकि मुमताज खान ने सडन डेथ में गोल किया। न्यूजीलैंड की ओर से पेनल्टी शूट आउट में हना कोटेर और रियाना फो ने गोल किए।

भारत गुरुवार को नौवें से 12वें स्थान के क्लासीफिकेशन मुकाबले में दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा।

प्रमुख खबरें

New Year पर Delhi Police का Mega Plan, चप्पे-चप्पे पर जवान, हुड़दंग मचाया तो सीधा Action

Year Ender 2025: मध्य प्रदेश की वो भयानक घटनाएं जिसने हिला दिया पूरा देश, जानें क्या हुआ

Global Slowdown के बीच अडिग भारत, RBI बोला- देश की Growth Story आगे भी रहेगी दमदार

26/11 Hero सदानंद दाते को मिली Maharashtra Police की कमान, कसाब से लिया था लोहा