तालिबान के हमले के बाद प्रभावित हुए भारतीय बाजार

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 30, 2021

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे होने के बाद से कारोबार पर नकारात्मक असर देखने को  मिला है। इस हमले का असर मुख्य रूप से भारत में सूखे मेवे के कारोबार पर दिखाई दे रहा है ।इसकी असली वजह भारत में फेस्टिवल सीजन का होना भी है।

काबुल में सर्वाधिक सूखे मेवे का उत्पादन होता है । लेकिन अफगानिस्तान में बिगड़े हालातों की वजह से सूखे मेवे के दामों में काफी उछाल देखने को मिल रहा है।

 

रक्षा बंधन, जन्माष्टमी जैसे फेस्टिवल्स के चलते बाजारों में सूखे मेवे की मांग बढ़ी है। क्योंकि 1 महीने से सूखे मेवे का आयात अफगानिस्तान से बंद है, जिस कारण दिक्कतें बढ़ी है त्योहारों पर मांग बढ़ने से दामों के अनियंत्रित होने से लोगों की जेब पर भारी प्रभाव पड़  रहा है।

 

बरेली का मावा बाजार भी जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के थोक मेवा बाजार से अपनी आपूर्ति करता है। जिसके कारण बरेली का मेवा बाजार भी मुख्य रूप से प्रभावित हुआ है।

 

तालिबान के कब्जे के बाद बाजारों पर खराब असर देखने को  मिला है। उपज प्रभावित होते ही आपूर्ति नहीं हो पा रही है । कारोबारियों के मुताबिक रक्षा बंधन से शुरू हुई यह  दिक्कत दीपावली तक बने रहने की आशंका है। लोगों का कहना है कि मावे के ऊंचे दामों   से हमारी खुशियों पर असर पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में