Share Market में मंगल अमंगल, कमजोर Global संकेतों के कारण Sensex 800 अंक से ज्यादा टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2026

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुसार, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क संबंधी हालिया टिप्पणियों के बाद वैश्विक व्यापार को लेकर नई चिंताओं ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 813.13 अंक या 0.97 प्रतिशत टूटकर 82,481.53 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 230.15 अंक या 0.89 प्रतिशत फिसलकर 25,482.85 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल का शेयर सबसे अधिक 3.82 प्रतिशत टूटा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी और टाइटन के शेयर में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहा।

अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को करीब दो प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.13 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 3,483.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,292.24 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।

प्रमुख खबरें

US विदेश मंत्री Marco Rubio पहुंचे Agra, पत्नी संग Taj Mahal देख Visitor Book में लिखा खास संदेश

राफेल+स्वदेशी हथियार, ICD क्लॉज का जादू, आ रहा है वायुसेना का मिस्टर इंडिया

Rohingya और Bangladeshi Infiltrators के खिलाफ Suvendu Adhikari का सख्त एक्शन, विदेशियों को रखने के लिए सभी 23 जिलों में बनेंगे Holding Centres

Falta चुनाव परिणाम पर Abhishek Banerjee ने उठाए सवाल, Election Commission से मांगा जवाब