FIH Pro League: नीदरलैंड को कड़ी टक्कर देने के बावजूद शूटआउट में हारा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2022

रोटरडम।भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के दो चरण के शुरुआती मुकाबले में नीदरलैंड को शनिवार को कड़ी टक्कर दी लेकिन नियमित समय में मैच के 2-2 की बराबरी पर छूटने के बाद शूटआउट में उसे 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम को अब खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। इस मैच से भारत को एक अंक मिला जिससे 15 मुकाबलों के बाद उनके नाम 30 अंक है। उसका एक मैच बचा हुआ है। तालिका में शीर्ष पर काबिज नीदरलैंड के नाम 13 मैचों में 33 अंक है जबकि ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम 14 मैचों में 31 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड के तीन जबकि बेल्जियम के दो मैच बचे हुये हैं। भारतीय टीम ने दोनों गोल पिछड़ने के बाद किये।

इसे भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने 4 दिनों में दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन को पछाड़ा, गोल्ड मेडल जीता

इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीम के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। दोनों टीमों की अग्रिम पंक्ति के बनाये मौको को रक्षापंक्ति ने विफल कर दिया। मैच के आखिरी क्वार्टर में 47 मिनट में कोएन बिजेन के मैदानी गोल से नीदरलैंड ने बढ़त कायम कर ली। टीम मैच को जीतने की ओर बढ़ रही थी लेकिन आखिरी 23 सेकंड के खेल में भारत ने तीन पेनल्टी कार्नर हासिल किये। हरमनप्रीत ने आखिरी पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। लेकिन शूट-आउट में, भारतीयों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। नीदरलैंड ने पांच में से चार मौके बनाए, जबकि भारत के लिए  केवल विवेक सागर प्रसाद ही गोल कर सके। भारत और नीदरलैंड के बीच रविवार को दूसरे चरण का मैच खेला जायेगा।

प्रमुख खबरें

Island Grounds में छात्रों से संवाद करेंगे Rahul Gandhi, NEET पर होगी चर्चा

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी