भारतीय प्रवासियों ने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2021

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए भारतीय प्रवासियों की प्रशंसा की है। मोदी के यहां पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री का विमान बुधवार को जैसे ही हवाई अड्डे पर उतरा, उसके तुरंत बाद भारतीय अमेरिकियों के एक समूह ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद मोदी ने होटल में समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय-अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ अपने संवाद की तस्वीरें ट्वीट कीं और लिखा, ‘‘मैं गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय समुदाय का आभारी हूं। भारतीय प्रवासी हमारी ताकत हैं।’’

 

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 टीकों की परस्पर मान्यता के जरिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा आसान बनाई जानी चाहिए: मोदी

 

मोदी ने कहा, ‘‘ भारतीय प्रवासियोंने जिस प्रकार दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है, वह प्रशंसनीय है।’’

प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों की सभाएं तथा बैठकें उनके कार्यक्रम का अहम हिस्सा रही हैं, लेकिन कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात के कारण प्रधानमंत्री इस बार कोई बड़ी सभा संभवत: नहीं करेंगे। 

भारतीय-अमेरिकियों के बीच मोदी काफी लोकप्रिय है। अमेरिका की जनसंख्या में 1.2 प्रतिशत से अधिक लोग भारतीय-अमेरिकी हैं।

प्रमुख खबरें

Adani समूह की कंपनी APSEZ की Philippines में बंदरगाह बनाने की योजना

Kotak Bank का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 5,302 करोड़ रुपये रहा

Jammu and Kashmir: पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवानों के घायल होने की आशंका

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग इलेवन