By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 06, 2026
पेरिस, छह अक्टूबर फ्रांस में एक भारतीय युवक पर ऐसे ऑनलाइन गिरोह के संचालन के आरोप में मुकदमा शुरू किया गया है, जो कम उम्र की लड़कियों को यौन गतिविधियों में शामिल होने और खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए मजबूर करता था। सरकारी प्रसारक ‘फ्रांस24’ की खबर के मुताबिक, 29 वर्षीय रोहन राणे के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई सोमवार को पेरिस की एक विशेष आपराधिक अदालत में बंद कमरे में शुरू की गई। खबर के अनुसार, रोहन एंटीबेस के एक बिजनेस स्कूल से पढ़ाई करने के लिए फ्रांस पहुंचा था और बाद में उसने फिटनेस कोच का पेशा अपना लिया।