Kerala Coast पर अपनी समुद्री क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी Indian Navy

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2025

भारतीय नौसेना बुधवार को नौसेना दिवस समारोहों के तहत केरल के तट पर अपने समुद्री कौशल और युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में तिरुवनंतपुरम के शणगुमुगम बीच पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।

अधिकारियों ने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम के जरिये लोगों को भारतीय नौसेना के बहु-क्षेत्रीय संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को देखने का अनूठा अवसर मिलेगा, समुद्री जागरुकता बढ़ेगी और भारत की समृद्ध समुद्री विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

यह कार्यक्रम नौसेना दिवस समारोह के तहत आयोजित किया जाएगा, जो हर साल चार दिसंबर को मनाया जाता है। इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा था कि इस वर्ष नौसेना दिवस का विषय ‘‘कॉम्बैट-रेडी, कोहिसिव, आत्मनिर्भर नेवी: सेफगार्डिंग नेशनल मेरिटाइम इंट्रस्ट एनीटाइम एनीवेयर एनीहाऊ’’है। नौसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि नौसेना दिवस समारोह के तहत शणगुमुगम बीच पर यह संचालनात्मक प्रदर्शन पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष