पाकिस्तानियों ने लगाये Indian Navy Zindabad के नारे, जान बचाने के लिए भारत को कहा शुक्रिया

By नीरज कुमार दुबे | Feb 02, 2024

पाकिस्तानी अगर भारत माता की जय और थैंक यू इंडिया के नारे लगाने लगें तो सबका चौंकना स्वाभाविक है। लेकिन हम आपको बता दें कि यह कोई मजाक नहीं बल्कि हकीकत है। दरअसल भारतीय युद्धपोत ‘आईएनएस सुमित्रा’ ने सोमालिया के पूर्वी तट पर ईरानी झंडा लगे मछली पकड़ने के जहाज पर समुद्री दस्युओं के हमले के बाद उस पर सवार चालक दल के 19 पाकिस्तानी सदस्यों को सकुशल बचा लिया जिसके बाद सारे पाकिस्तानी मिलकर भारत के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और पाकिस्तान में भी इसे लोग एक दूसरे को फॉरवर्ड कर रहे हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की प्रतिक्रिया

हम आपको यह भी बता दें कि इस मुद्दे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी सवाल पूछा गया था जिस पर उनकी प्रतिक्रिया आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत की क्षमता, उसके अपने हित और प्रतिष्ठा के लिए जरूरी है कि वह कठिन परिस्थितियों में वास्तव में मदद करे। जयशंकर ने भारतीय प्रबंधन संस्थान, मुंबई में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारी प्रतिष्ठा के लिए यह जरूरी है कि हम वास्तव में मुश्किल घड़ी में मदद करें। जयशंकर ने लाल सागर क्षेत्र के मुद्दे पर कहा कि समुद्री डकैती के साथ-साथ मर्चेंट नेवी के पोतों पर ड्रोन हमलों की भी समस्या है। जयशंकर ने कहा, ‘‘हमें जिम्मेदार देश नहीं माना जाएगा, यदि हमारे पड़ोस में कुछ ठीक नहीं हो रहा हो और हम कहें कि हमारा इनसे कोई लेना-देना नहीं।'' उन्होंने कहा कि जब आप मुसीबत में होंगे तो पड़ोसी देश भी ऐसे ही कहेंगे। जयशंकर ने कहा कि पिछले 10 साल में भारत ने एक बहुत मजबूत विमर्श विकसित किया है।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा