भारतीय मूल के इम्तियाज अहमद फजल दक्षिण अफ्रीका के खुफिया महानिरीक्षक चुने गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2022

भारतीय मूल के खुफिया सेवा अधिकारी इम्तियाज अहमद फजल को दक्षिण अफ्रीका की संसद ने देश के खुफिया महानिरीक्षक (आईजीआई) के पद पर नियुक्त किया है। आईजीआई को दक्षिण अफ्रीका की तीन मुख्य खुफिया सेवाओं-राज्य सुरक्षा एजेंसी, सैन्य खुफिया एजेंसी और दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवाओं के अपराध खुफिया विभाग में दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच करने की विधायी शक्ति हासिल है। नेशनल असेंबली ने खुफिया सेवा निगरानी अधिनियम-1994 की धारा 7(1) के अनुसार फजल के नामांकन को अनुमोदित किया।

बयान में कहा गया है, “एक बार जब सदन जेएससीआई की सिफारिश को मंजूरी दे देती है तो संबंधित नाम दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को भेजा जाता है, ताकि वह नामित व्यक्ति को आईजीआई के रूप में नियुक्त करने पर विचार कर सकें।” दक्षिण अफ्रीका का आईजीआई पद 15 मार्च 2022 को सेतलोमोमारु आइजैक दिन्त्वे के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हो गया था।

फजल के पास खुफिया सेवाओं में कार्य करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने 1997 से 2002 के बीच तत्कालीन खुफिया सेवा मंत्रालय में एक सलाहकार के रूप में सेवा दी थी। इसके बाद फजल ने आईजीआई के मुख्य परिचालन अधिकारी का पद संभाला था। उनके पास सुरक्षा विषय में परास्नातक की डिग्री है।

प्रमुख खबरें

Bengaluru 5 Star Hotel Food Raid | बेंगलुरु के 5-स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी: सड़ी-गली सब्जियां, एक्सपायर्ड मीट और दूध ज़ब्त

Assam Flood Situation | असम में बाढ़ का कहर! मौतों का आंकड़ा 98 पहुंचा, 1.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित

PFC Net Profit पहली तिमाही में 8,998 करोड़ रुपये रहा, 3.90 रुपये अंतरिम लाभांश का ऐलान

Delhi Govt ने CPA व्यवस्था की निलंबित, अस्पताल अब स्वयं खरीदेंगे दवाएं