अमेरिका में फोर्ट बेंड काउंटी में भारतीय मूल के न्यायाधीश धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2025

अमेरिका में फोर्ट बेंड काउंटी में भारतीय मूल के न्यायाधीश के.पी. जॉर्ज को वायर धोखाधड़ी और चुनावी वित्तीय रिपोर्ट के फर्जीवाड़े से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है।

अदालती रिकॉर्ड और फोर्ट बेंड काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, जॉर्ज पर 30,000 से 1,50,000 अमेरिकी डॉलर तक के धन शोधन का आरोप है। शुक्रवार को जारी एक बयान में जॉर्ज ने कहा, “मुझे न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है और मैं खुद को निर्दोष साबित करने के लिए लड़ूंगा।” फोर्ट बेंड काउंटी में कार्यरत बिल रिकर्ट ने सार्वजनिक रूप से जॉर्ज से इस्तीफे की मांग की है। जिला अटॉर्नी कार्यालय ने कहा है कि मामले की जांच अभी जारी है।

प्रमुख खबरें

Sensex की 7 दिग्गज कंपनियों का Market Cap 1.13 लाख करोड़ घटा, Airtel और Reliance को सर्वाधिक नुकसान

Awarapan 2 की सफलता के बीच Emraan Hashmi हुए Swine Flu का शिकार, टला बेंगलुरु का मेगा इवेंट

Punjab के Ferozepur में AAP नेता गुरप्रीत की हत्या, चार हमलावरों ने की फायरिंग

क्या Spyware कर रहा है आपकी जासूसी? Phone Camera हैक होने के इन Warning Signs को न करें नजरअंदाज