एक और भारतीय ने जमाया विदेशी कंपनी में अपना सिक्का,भारतीय मूल की लीना नायर बनी फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शैनल की ग्लोबल सीईओ

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 15, 2021

पिछले दिनों जब ट्विटर ने अपना सीईओ पराग अग्रवाल को नियुक्त किया तो भारत का कद दुनिया भर में बढ़ गया। इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है जिसने विदेशी कंपनी में काम करने में सफलता हासिल की है। यह नाम है लीना नायर का, लीना नायर को फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शैनल ने मंगलवार को अपना नया ग्लोबल एग्जीक्यूटिव नियुक्त किया है। अभी तक वह यूनीलीवर की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी थीं। उन्होंने अब इस पद से इस्तीफा दे दिया है। फ्रांस के ग्रुप शैनल ने बताया है कि, इस साल जनवरी से लीना ग्रुप को ज्वाइन करेंगी।

 ग्लोबल कंज्यूमर गुड्स कंपनी में भारतीय मूल की लीना नायर का 30 साल का लंबा करियर है। उन्होंने झारखंड के में स्थित जेवियर्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से 1990-92 अपनी पढ़ाई की है। इतना ही नहीं उन्होंने यहां गोल्ड मेडल भी जीता है। लीना नायर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा कोल्हापुर के क्रॉस कान्वेंट स्कूल से हुई है। लीना बताती है कि, जब उन्हें जमशेदपुर जेवियर्स कॉलेज से ऑफर आया था तो, उनके लिए अपने परिवार को मनाना बहुत मुश्किल का काम था। उन्हें अपने परिवार को मनाने के लिए बहुत जतन करने पड़े थे।लीना नायर का जन्म 1969 में हुआ था।

 2013 में लीना नायर गईं लंदन

 1969 में जन्मी नायर 2013 में भारत से लंदन चली गईं। उस समय उन्हें एंग्लो डच कंपनी के लंदन हेड क्वार्टर में लीडरशिप और ऑर्गेनाइजेशन डेवलपमेंट का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया था। इसके बाद 2016 में लीना का  सफर यूनिलीवर के साथ शुरू हुआ। जब वह सबसे कम उम्र में यूनीलीवर की पहली महिला सीएचआरओ बनाई गईं। भारतीय मूल की लीना नायर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रही हैं। लीना नायर को फ्रांस की दिग्गज कंपनी की कमान मिलना साबित करता है कि दुनिया भर में भारतीयों का दबदबा बन रहा है। पिछले दिनों ट्विटर ने अपने सीईओ के रूप में अग्रवाल को चुना था। आपको बता दें कि, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, आईबीएम जैसी बड़ी कंपनियों का जिम्मा भारतीय के हाथों में है। अब अब लीना भी इस लिस्ट में जुड़ गई हैं।

प्रमुख खबरें

Assam में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, CM Himanta ने सौंपा इस्तीफा, 11 May के बाद होगा New Cabinet का गठन

Punjab धमाकों पर CM Bhagwant Mann का BJP पर सीधा हमला, बोले- ये Election 2027 की तैयारी है

BJP के सांसद घुसपैठिए, Haryana में वोट चोर सरकार, Rahul Gandhi का विस्फोटक दावा

चुनावी हार के बाद Mamata Banerjee को झटका, भतीजे Abhishek समेत Z+ Security का घेरा हुआ कम