ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को मां की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2025

इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित घर में अपनी मां की हत्या करने वाले 39 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत के फैसले में कहा गया कि दोषी को पहले कम से कम 15 साल जेल में बिताने होंगे और इसके बाद ही उसे पैरोल दिए जाने पर विचार किया जाएगा।

बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में शुक्रवार को सिंह को उस दौरान सजा सुनाई गई, जब यह बात सामने आई कि टेलीविजन के रिमोट को लेकर हुए विवाद के कारण नशे में धुत सिंह ने अपनी मां पर जानलेवा हमला कर दिया था।

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के जांच निरीक्षक निक बार्न्स ने कहा, ‘‘इस मूर्खतापूर्ण हत्या ने एक परिवार को तोड़ दिया है और हमारी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।’’ सिंह ने कहा किजब उसकी मां ने उसे नशे में होने के लिए डांटा तो वह अपना संतलुन खो बैठा था। वह बर्मिंघम के सोहो इलाके में स्थित घर में अपनी विधवा मां की देखभाल करता था।

सिंह ने हिरासत के दौरान पुलिस से कहा, ‘‘मेरा ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। मैं बस अपना संतुलन खो बैठा था।’’ पुलिस ने कहा, ‘‘कई बार वार किए जाने से मोहिंदर कौर की मौत हुई थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि किसी हथियार का इस्तेमाल किया गया था और उसने किस मकसद से इसे अंजाम दिया।

प्रमुख खबरें

Kentucky Derby 2026: Sports के सबसे रोमांचक 2 मिनट के लिए दुनिया तैयार, दांव पर करोड़ों का इनाम

SA Open: तेज हवाओं ने बिगाड़ा Diksha Dagar का खेल, टॉप-10 से फिसलकर 24वें स्थान पर पहुंचीं

Global Crisis में Reliance का मास्टरस्ट्रोक, नई Oil Supply रणनीति से कारोबार को दी मजबूती।

बाजार में बिकवाली का Tsunami, निवेशकों के पैसे डूबे, Expert ने बताए ये 3 Winning Stocks