कनाडा में भारतीय मूल के व्यक्ति को हत्या के जुर्म में 25 साल की कैद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2025

कनाडा की एक अदालत ने 2022 के हत्या के एक मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 25 साल कैद की सजा सुनाई है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। ‘सिटी न्यूज़’ की एक खबर के अनुसार, ब्रिटिश कोलंबिया के सर्वोच्च न्यायालय की एक जूरी ने मंगलवार को बलराज बसरा को हत्या और आगजनी का दोषी ठहराया।

दो अन्य दोषियों, इकबाल कांग और डी बैपटिस्ट को पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, कांग को 17 साल की जेल और आगजनी के लिए पांच साल की अतिरिक्त सजा सुनाई गई थी, जबकि बैपटिस्ट को 17 साल तक बिना पैरोल के आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों दोषियों ने 38 वर्षीय विशाल वालिया की गोली मारकर हत्या करने के बाद एक वाहन को आग लगा दी थी। खबर के अनुसार, वैंकूवर पुलिस विभाग (वीपीडी) के अधिकारियों ने तुरंत ही संदिग्धों की पहचान कर ली थी। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया