ब्रिटेन में भारतीय मूल की गर्भवती महिला की तीर लगने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2018

लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक गर्भवती महिला की तीर लगने से मौत हो गई। हालांकि आपात स्थिति में किए गए ऑपरेशन के बाद उसके बच्चे को बचा लिया गया। लंदन में हुए हमले में तीर महिला के पेट से होते हुए उसके दिल तक पहुंच गया था। पूर्वी लंदन के इल्फोर्ड इलाके में सोमवार को हुए हमले के दौरान 35 वर्षीय देवी उन्मथालेगाडू को पेट में चोट लगी। उसकी एक स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई जहां डॉक्टरों ने उसके बच्चे को बचा लिया।

स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने 35 वर्षीय महिला की हत्या के लिए 50 वर्षीय रमनोडगे उन्मथालेगाडू पर मंगलवार को आरोप लगाए। वह उसका पूर्व पति बताया जा रहा है। महिला को सना मोहम्मद के नाम से जाना जाता था दूसरे पति से शादी से पहले उसने इस्लाम अपना लिया था। उसके पहले पति से उसे तीन बच्चे थे और इम्तियाज मोहम्मद नामक दूसरे पति से दो लड़कियां थी। सोमवार को हुए बच्चे का नाम उसके पिता ने इब्राहिम रखा है। 

 

प्रमुख खबरें

केवल कमल! भारत में भी आ सकता है वन पार्टी सिस्टम? जिनपिंग-पुतिन की तरह मोदी थे, हैं और रहेंगे कितना मुमकिन

Chandra Dev Names: कुंडली में कमजोर है चंद्रमा तो सोमवार को करें ये उपाय, मानसिक तनाव से मिलेगी मुक्ति

Nagaland : जबरन वसूली के विरोध में नगालैंड में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का अनिश्चितकालीन बंद

Pakistan को ‘गुलाम’ बनाने वाले लोगों से समझौता करने के बजाए जेल में रहने के लिए तैयार हूं : Imran Khan