ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के एक किशोर को चाकू मारकर घायल किया, लूटपाट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2023

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय मूल के 16 वर्षीय किशोर और उसके दो दोस्तों पर बिना किसी उकसावे के घात लगाकर चाकू से हमला किया गया। लूटपाट के इरादे से किये गए इस हमले में किशोर और उसका एक दोस्त घायल हो गया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। हमला तब किया गया जब किशोर अपने जन्मदिन के मौके पर दो दोस्तों के साथ बास्केटबॉल खेल रहा था। टीवी चैनल ‘7न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार को टार्निट शहर में घटी। रिपोर्ट के मुताबिक, रेयान सिंह नामक भारतीय मूल के किशोर और उसके दो दोस्तों पर एक गिरोह ने घात लगाकर चाकू से हमला किया।

चैनल 7न्यूज ने रेयान की मां सुषमा मनंधर के हवाले से कहा, ‘‘(यह) ठीक नहीं है... हम उसका जन्मदिन मनाने की योजना बना रहे थे।’’ रिपोर्ट के मुताबिक, रियान को अस्पताल ले जाया गया जहां उसके बाएं हाथ के उंगलियों की सर्जरी की गई। वहीं, उसके दोनों दोस्तों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 7न्यूज चैनल के अनुसार, गिरोह ने पहले उसी दोपहर कैरोलीन स्प्रिंग्स के एक अवकाश केंद्र में अन्य पीड़ितों पर भी घात लगाकर हमला किया था।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने सुरक्षित व सतत Space Sector की वकालत की, ISRO की वैश्विक भूमिका को सराहा

Beijing की मुहर: PM Modi के निमंत्रण पर Delhi आएंगे President Xi Jinping, BRICS Summit में क्या सुलझेगा रिश्तों का तनाव?

Delhi Building Safety: सुप्रीम कोर्ट सख्त, MCD और दिल्ली सरकार से मांगी इमारतों के निरीक्षण की Status Report

Ladakh को राज्य का दर्जा और 6th Schedule पर Ruckus, Sonam Wangchuk ने दी आंदोलन की चेतावनी