California में दो सहेलियों की जान लेने के आरोप में Anila Baby गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 12, 2026

कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उसपर आरोप है कि उसने एक दोस्त को चाकू मारा और दूसरे को अपनी कार से कुचल दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एबीसी7 न्यूज की खबर के मुताबिक, बाद में जांचकर्ताओं ने दोनों हत्याओं की कड़ियों को जोड़ा और बेबी की पहचान संदिग्ध के तौर पर की। बेबी को उसी दिन गिरफ्तार किया गया और शुरू में मिलपिटास हत्या मामले में उस पर आरोप लगाए गए। हालांकि, आठ सितंबर को सरकारी वकीलों ने मैथ्यू की मौत के मामले में भी उसपर हत्या का आरोप लगाया।

सैन जोस पुलिस विभाग (एसजेपीडी) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, “इस घटना का मकसद और इससे जुड़ी परिस्थितियों की अभी जांच जारी है।” एबीसी7 न्यूज की खबर के मुताबिक, बेबी पर प्रथम-डिग्री हत्या के दो आरोप हैं और दोषी पाए जाने पर उसे 50 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। खबर में जांचकर्ताओं के हवाले से कहा गया है कि पहली हत्या 28 अगस्त को सैन जोस में लिंडा विस्टा स्ट्रीट पर मैथ्यू के घर पर हुई थी। एसजेपीडी ने बताया कि मैथ्यू अपने सैन जोस स्थित घर के अंदर बेहोशी की हालत में मिलीं, उनके शरीर पर चाकू के घाव थे और उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

लगभग 90 मिनट बाद, बेबी ने हरि को मिलपिटास में अपने अपार्टमेंट परिसर की पार्किंग में बुलाया। सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल की खबर के अनुसार, बेबी और हरि एक ही अपार्टमेंट परिसर में रहते थे और दोस्त एवं परिवार वाले उन्हें करीबी मित्र मानते थे। जांचकर्ताओं को गवाहों ने बताया कि जब हरि, बेबी की गाड़ी के पास पहुंचीं, तो वह शांत और मित्रवत लग रही थीं।

खबर के मुताबिक, जब वह गाड़ी के सामने आईं, तो गाड़ी की रफ्तार अचानक तेज हुई और उन्हें टक्कर मार दी। खबर के अनुसार, हरि को टक्कर मारने के बाद बेबी कथित तौर पर अपार्टमेंट परिसर से भाग गई और तीन अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारी। खबर के मुताबिक, बाद में पुलिस को लगभग 1.6 किलोमीटर दूर एक दवा की दुकान के बाहर खड़ी नीले रंग की टोयोटा एसयूवी मिली।

अखबार की खबर के अनुसार, ड्राइवर के तौर पर पहचानी गई बेबी की बातें बेतुकी लग रही थीं, वह अधिकारियों के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही थी और उसके हाथों-पैरों पर खून लगा हुआ था। उसे गिरफ्तार कर सांता क्लारा काउंटी मेन जेल भेज दिया गया। इस बीच, केरलम सरकार ने हरि और मैथ्यू के शवों को भारत वापस लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं और राज्य के अधिकारियों ने उनके परिवारों को कानूनी प्रक्रियाओं में तेजी लाने में मदद का भरोसा दिलाया है।

कैलिफोर्निया में भारतीय दूतावास और मलयाली एसोसिएशन भी परिवारों की मदद कर रहे हैं। परिवार वाले शवों को सौंपे जाने और अंतिम संस्कार के लिए केरलम वापस लाए जाने से पहले पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

CPIM ने पूर्व महासचिव Sitaram Yechury को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, आगे बढ़ाएंगे राजनीतिक विरासत

Harish Rawat ने ED कार्रवाई के बाद Congress के पदों से दिया इस्तीफा

Dehradun में बैंककर्मी पर हमले की साजिश, पूर्व प्रेमिका समेत 3 अरेस्ट

West Bengal में वाम और तृणमूल ने हिंदू परंपराएं मिटाने की कोशिश की: Suvendu Adhikari