कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

टोरंटो, 27 जुलाई कनाडा के टोरंटो शहर में भारतीय मूल की 26 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह मामला किसी सुनियोजित हमले का प्रतीत होता है। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में भारतीय मूल के ही 37 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जान बचाने के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने गोली मारने से पहले पीड़िता से थोड़ी देर बातचीत की थी। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर महिला को गोली मार दी और पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से फरार हो गया।

बाद में पुलिस ने उसे खोजकर गिरफ्तार कर लिया। शरणजीत सिंह के खिलाफ प्रथम श्रेणी की हत्या और अदालत में दिये गए शपथ पत्र का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। जांचकर्ताओं का मानना है कि यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित था और इसमें कोई अन्य संदिग्ध शामिल नहीं है।

प्रमुख खबरें

CBI Investigation से पहले फैसला क्यों? Ankita Bhandari केस में बोले Rahul Gandhi- पीड़ितों की आवाज दबाती है सरकार

Smriti Mandhana की अगुवाई में Zimbabwe से पहली द्विपक्षीय T20 सीरीज खेलेगा भारत

Parminder Singh Jhota की हत्या पर Punjab Bandh, Amritsar में भारी पुलिस बल तैनात

Pakistan Funding से भारत में अराजकता फैलाने की साजिश: अभिनेता Imran Khan पर Kirit Somaiya का गंभीर आरोप