By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 13, 2026
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक रेस्तरां के बाहर भारतीय मूल की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को भारत के 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने अंजाम दिया, जो कई महीनों से महिला का कथित रूप से पीछा कर रहा था। अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने यह जानकारी दी।
डीएचएस के एक प्रवक्ता ने कहा कि शालिनी ठाकुर की हत्या करने वाला रोहित भारत का रहने वाला था और वह 2023 में एरिजोना के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ था। प्रवक्ता के अनुसार, उसे अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने गिरफ्तार किया था और बाइडन प्रशासन ने उसे रिहा कर दिया था। शुक्रवार तक उसकी आव्रजन स्थिति से जुड़ी सटीक जानकारी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी थी।