भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर बोले कपिल देव, पिछले 15 सालों में नहीं हुई ऐसी गेंदबाजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2019

चेन्नई। महान हरफनमौला कपिल देव ने आस्ट्रेलिया में भारतीय तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उसे अविश्वसनीय बताया। कपिल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि शानदार। पिछले 15 महीने में कोई और टीम तेज गेंदबाजी में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। भारतीय टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। यह अविश्वसनीय है। मैदान पर विराट कोहली की आक्रामकता के बारे में पूछने पर 1983 विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा कि जब तक टीम अच्छा खेल रही है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने कहा कि एम एस धोनी का इतना खामोश रहना खेल के लिये अच्छा था या बुरा। हर कप्तान की अपनी सोच होती है और यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे लेते हैं। मैदान पर जब तक वह अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दो लोग एक जैसे नहीं हो सकते। 

प्रमुख खबरें

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का छलका दर्द, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं पर लगाया विराम