भारतीय दवा कंपनियां कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी : राजदूत संधू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारतीय दवा कंपनियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। गौरतलब है कि भारतीय कंपनियों को कम लागत में दवाएं बनाने के लिए जाना जाता है। संधू ने कहा कि वैश्विक रणनीतिक साझेदार के रूप में भारत और अमेरिका मिलकर इस स्वास्थ्य संकट का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले कुछ दिनों में अमेरिका सहित 50 से अधिक देशों को मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की आपूर्ति की है।

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की पहचान अमेरिकी खाद्य एवं औषधि नियामक ने कोविड-19 के संभावित उपचार के रूप में की है। संधू ने एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ फेलो पुनीत तलवार के साथ आभासी बातचीत में कहा कि भारतीय दवा कंपनियां कम लागत वाली दवाओं के उत्पादन में सबसे आगे हैं और वे इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर में 25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 171,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर

CJP Meeting रद्द होने पर Dipke का फूटा गुस्सा, BJP पर Hall मालिकों को धमकाने का लगाया आरोप

Kathmandu Airport पर सुरक्षा घेरा तोड़ भागने की कोशिश, 18kg Thai Marijuana के साथ Punjab के दो तस्कर काबू