By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2021
दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सोमवार को नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के अपने अंतिम मैच में प्रसिद्ध कोच तारक सिन्हा के सम्मान में बांह पर काले रंग की पट्टी पहन कर मैदान पर उतरे। सिन्हा का पिछले सप्ताह निधन हो गया था। सिन्हा को भारत के कुछ बेहतरीन क्रिकेटरों को तैयार करने का श्रेय जाता है, जिनमें मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, शिखर धवन और पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा शामिल हैं।