By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 12, 2026
भारतीय रेसिंग सनसनी अतिका मीर को एफवन ड्राइवरों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कार्ट रिपब्लिक (केआर) टीम ने अनुबंधित किया है। यह इटली के दिग्गज डिनो चिएसा की टीम है, जिन्होंने लुई हैमिल्टन सहित कई फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन के करियर को आगे बढ़ाने में मदद की है। भारत की 11 वर्षीय रेसर अतिका ने यूरोप में कई कार्टिंग सीरीज में अपने प्रदर्शन से चिएसा को प्रभावित किया और उन्होंने अब सत्र के बीच केआर से जुड़ने का फैसला किया है।
मैं टीम के साथ काम करने, जितना हो सके सीखने और खुद को एक बेहतर ड्राइवर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगी।