इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) का शुद्ध लाभ 2021-22 में 38 प्रतिशत बढ़कर 6,100 करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2022

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) लिमिटेड का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 में 37.89 प्रतिशत बढ़कर 6,089.84 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में यह 4,416.13 करोड़ रुपये था।

उन्होंने कहा कि कुल परिचालन आय आलोच्य वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 28.71 प्रतिशत बढ़कर 20,298.27 करोड़ रुपये रही। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 में यह 15,770.22 करोड़ रुपये थी। बनर्जी ने कहा कि कंपनी ने 1,829.59 करोड़ रुपये के कुल लाभांश की घोषणा की है जो 2021-22 में हुए शुद्ध लाभ का 30.04 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर