By Kusum | Feb 04, 2025
भारतीय रेलवे ने एक सुपर ऐप लॉन्च की है जिसका नाम SwaRail है। पैसेंजर्स को इस ऐप पर रेलवे की तरफ से आम लोगों को मिलने वाली सभी सर्विस का एक्सेस मिलेगा। भारतीय रेस इस न्यू सुपर ऐप को centre For Railway Information System ने डेवलप किया है और अभी ये प्ले स्टोर पर बीटा प्रोग्राम में है।
रेलवे के इस सुपर ऐप के तहत ये सुविधआएं मिलेंगी
रिजर्वेशन टिकट बुकिंग
अनरिजर्व्ड टिकट
प्लेटफॉर्म टिकट
पार्सल बुकिंग
पीएनआर जानकारी
फूड ऑर्डर और शिकायत आदि
वहीं रेलवे ने इस न्यू सुपर ऐप के तहत यूजर्स को ट्रैवल असिस्टेंट फीचर भी दिया। जिसमें सिंगल साइन-ऑन, ऑनबोर्डिंग और रेलवे पैसेंजर्स को कई तरह की सुविधाएं देखने को मिलेंगी।
साथ ही यहां यूजर्स को अलग-अलग ऐप के लिए अलग-अलग लॉगइन आईडी और पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होगी। सिंपल साइन इन की मदद से पैसेंजर्स आसानी से लॉगइन कर सकेंगे। नए यूजर्स को शुरुआत में कुछ जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होंगी।