Railway Recruitment 2025: भारतीय रेलवे ने 4,232 पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली, बिना एग्जाम के होगा चयन

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 06, 2025

रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने हाल ही में  4,232 पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) में ट्रेड अप्रेंटिसशिप के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए कक्षा 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए बंपर नौकरियां पेश की गई है।  आवेदन के प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 27 जनवरी 2025 है।  अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

-एससीआर द्वारा जिन ट्रेडों को नियुक्त किया जा रहा है उनमें शामिल हैं।

एयर कंडीशनिंग

-बढ़ई

-डीजल मैकेनिक

-इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक

-इलेक्ट्रीशियन

 

- फिटर

 

- पेंटर

 

- वेल्डर

जानें शैक्षणिक योग्यता 

- उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना भी जरूरी है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 8 दिसंबर 2024 तक 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन कैसे करें?

- एससीआर की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं।

- खुद को पंजीकृत करें और फॉर्म भरें।

 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।

- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

 - भविष्य में उपयोग के लिए पावती फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

चयन प्रक्रिया

रेलवे में ट्रेड अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार