Indian Railways: कोहरे के कारण रेल सेवा प्रभावित, 260 ट्रेनों का परिचालन रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2023

नयी दिल्ली। खराब मौसम के कारण सोमवार को 260 ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। रेलवे ने यह जानकारी दी। सोमवार सुबह पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार तक कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और सेवाएं प्रभावित हुईं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ कुल 267 ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है जिसमें 82 एक्सप्रेस ट्रेन,140 यात्री ट्रेन तथा 40उप नगरीय ट्रेन शामिल हैं।’’

इसे भी पढ़ें: Mamta ने जी20 की बैठक में कहा Bengal विकास को मानवीय चेहरा देने में विश्वास करता है

इससे पहले रविवार को कोहरे के कारण 335 ट्रेन विलंब से चल रही थीं, 88 का परिचालन रद्द किया गया था और 31 का मार्ग परिवर्तित किया गया। बठिंडा और आगरा में दृश्यता का स्तर शून्य मीटर रहा, पटियाला, चंडीगढ़, अंबाला, भिवानी, सफदरजंग, रिज, गंगानगर, वाराणसी, फुर्सतगंज और भागलपुर में 25 मीटर वहीं हिसार, करनाल, पालम, मेरठ, लखनऊ, बहराइच और पटना में 50 मीटर रहा।

प्रमुख खबरें

Ladakh में Amrit Sarovar योजना के तहत बनेंगे 97 नए जलाशय, उपराज्यपाल ने दी हरी झंडी

50 मिनट से भी कम समय में पूरा होगा दिल्ली-मेरठ का सफर, जानिए नई फास्ट ट्रेनों का पूरा टाइम-टेबल

House of Abhinandan Lodha ने HDFC Capital का 1100 करोड़ रुपये का कर्ज मियाद से पहले लौटाया

1224 करोड़ Worldwide Collection के साथ रणबीर की Ramayanam ने तोड़ा Jawan और Pathaan का रिकॉर्ड