Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

By अंकित सिंह | Mar 26, 2026

रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) पर जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री द्वारा खाने की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाने और यात्रा के दौरान परोसे गए दही में कीड़े दिखाने वाला वीडियो साझा करने के बाद की गई है। यह घटना 15 मार्च को पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन परोसे जाने के तुरंत बाद रितेश कुमार सिंह द्वारा वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद सामने आई।

जानकारी के मुताबिक 15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 (पटना – टाटानगर वंदे भारत एक्स) में पाई गई अनियमितता के संबंध में यात्री द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर की गई शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। कार्रवाई करते हुए IRCTC पर ₹10 लाख का दंड लगाया गया है।, संबंधित सेवा प्रदाता पर ₹50 लाख का जुर्माना तथाअनुबंध समाप्ति के आदेश दिए है। भारतीय रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें: अधिक नॉन-एसी कोच के साथ भारतीय रेलवे आम नागरिकों की जरूरतों को दे रही प्राथमिकता: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

बता दे कि भारतीय रेलवे, IRCTC के माध्यम से, अपने विशाल नेटवर्क में प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन परोसता है, जो विश्व के सबसे बड़े ऑनबोर्ड खाद्य संचालनों में से एक है। यात्री सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता इस मिशन की आधारशिला है। इस मानक का कोई भी उल्लंघन होने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाती है।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: बार्सिलोना के युवा स्टार हमजा अब्देलकरीम को Egypt की टीम में मिली जगह

IPL 2026 में Mumbai Indians की हार के बाद कप्तान Hardik Pandya पर गिरी गाज, लगा भारी जुर्माना

North India में Heatwave का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR बना आग का गोला, अगले 3 दिन भारी

Stock Market में दिनभर चला Drama, सुबह की तूफानी तेजी शाम को फुस्स, Sensex-Nifty फिसले।