Nepal Flood राहत के लिए भारतीय Rescue Team पहुंची काठमांडू, 500 से अधिक मौतें

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद स्थानीय अधिकारियों की सहायता के लिए 11 सदस्यीय भारतीय टीम शनिवार को काठमांडू पहुंची। इस प्राकृतिक आपदा में 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 2,000 लोग अब भी लापता हैं। भारतीय दूतावास के सूत्रों के अनुसार, नेपाल सरकार के अनुरोध पर इस टीम को भेजा गया है, जिसमें चिकित्साकर्मी और बचाव विशेषज्ञ शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: नेपाल पर मंडराया एक और खतरा! तिब्बत में बनी ग्लेशियर झील के फटने की आशंका, चीन ने जारी किया अलर्ट

हालांकि, विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि सरकार उन जटिल मामलों में अंतरराष्ट्रीय सहायता लेने के लिए तैयार है, जहां अत्यंत कठिन संरचनाओं के लिए विशेष तकनीकी कौशल की आवश्यकता है। नेपाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में परिवहन सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए भारत और चीन से 42 ‘बेली ब्रिज’ बनाने में मदद का अनुरोध किया था। बेली ब्रिज ऐसे पुल ऐसे होते हैं जिन्हें भारी मशीनरी या विशेष उपकरणों के बिना भी तेजी से जोड़कर तैयार किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

कभी भी फट सकती है झील, नेपाल में तबाही के बीच चीन की नई चेतावनी

Sawan Somwar के ये Astrology Tips दूर करेंगे शादी की अड़चनें, जल्द विवाह के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं दूध

Nepal Flood से बचकर 21 तीर्थयात्री Chennai पहुंचे, मानसरोवर यात्रा में आई थी आपदा

Video | दो गुटों में हिंसक झड़प, चारों और खून ही खून, पुलिस के भी छूटे पसीने.... बिलासपुर में सांप्रदायिक तनाव, जमकर हुई पत्थरबाजी