अमेरिकी Dollar के मुकाबले लगातार चौथे दिन 16 पैसे चढ़कर 95.66 के स्तर पर बंद हुआ रुपया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

रुपया बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मजबूत होकर 16 पैसे की बढ़त के साथ 95.66 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में जोरदार लिवाली, विदेशी पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों के अनुकूल स्तर पर बने रहने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी ने भी रुपये को समर्थन दिया।

इसे भी पढ़ें: RCB बनी 300 मिलियन डॉलर से अधिक ब्रांड वैल्यू वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम

रुपया मंगलवार को 17 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.82 पर बंद हुआ था। इससे पहले लगातार दो सत्रों में इसमें कुल 74 पैसे की तेजी आई थी। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और विदेशी पूंजी के प्रवाह से रुपये को समर्थन मिला।

इसे भी पढ़ें: कच्चे तेल में नरमी और पश्चिम एशिया संकट कम होने से रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 95.82 प्रति डॉलर पर बंद

डॉलर में नरमी भी रुपये के पक्ष में रही। उन्होंने कहा कि एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के फैसले से पहले अमेरिकी डॉलर कमजोर हुआ है। चौधरी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये का हाजिर भाव 95.20 से 95.90 के दायरे में रह सकता है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.22 पर था। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 888.68 अंक यानी 1.16 प्रतिशत चढ़कर 77,654.60 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 264.85 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,250.20 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 3.78 प्रतिशत की बढ़त के बावजूद 87.27 डॉलर प्रति बैरल के अनुकूल स्तर पर बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: रुपया लगातार तीसरे सत्र में मजबूत, 11 पैसे की बढ़त के साथ 95.88 प्रति डॉलर पर हुआ बंद

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 755.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

ईरान राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने UAE के क्राउन प्रिंस से की BRICS में मुलाकात

Women Asia Cup Final में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से रौंदा, रिकॉर्ड 8वीं बार जीता खिताब

Team India ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान Shreyas Iyer ने की खिलाड़ियों की तारीफ

India Afghanistan T20: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्