US Dollar vs Indian Rupee | भारतीय रुपया मजबूत: शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की बढ़त के साथ 90.67 पर पहुंचा

By रेनू तिवारी | Feb 18, 2026

बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार के दौरान रुपया 5 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 90.67 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। इस मजबूती के पीछे मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा भारतीय बाजार में निवेश का बना रहना है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.24 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 77.56 अंक टूटकर 83,373.40 अंक पर जबकि निफ्टी 26.25 अंक फिसलकर 25,699.15 अंक पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: India-France की रणनीतिक साझेदारी हुई और मजबूत, Hammer Missiles Deal से दुश्मनों की बढ़ेगी टेंशन

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.40 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 995.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा