भारतीय सवार जहाज पर हमला, भारी एक्शन शुरू

By अभिनय आकाश | Jun 08, 2026

स्टेट ऑफ होर्मुज से जहां पर इस वक्त भारतीय क्रू मेंबर वाले एक जहाज पर हमला हो गया है। ईरान और इजराइल के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंचा है। जहां ईरान ने मिसाइल से हमले किए हैं इजराइल के ऊपर। तो इजराइल भी ईरान पर लगातार जवाबी कारवाई कर रहा है। दोनों ही देशों के बीच भयंकर माहौल हो गया है। जमकर मिसाइलें दागी जा रही हैं और इन सबके बीच यह बड़ी खबर सामने आई जो कि भारत के लिए चिंता की खबर है। ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ फोरमूस में एक कारगो जहाज पर हमला हुआ और इस जहाज पर 24 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जहाज पलाऊ के झंडे के तहत चल रहा था और ओमान के तट से करीब 15 नॉटिकल मील की दूरी पर सफर कर रहा था। तभी अचानक इस जहाज पर जोरदार धमाका होता है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह हमला ड्रोन या मिसाइल से किया गया हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि यह हमला कैसे किया गया है। लेकिन धमाका इतना जबरदस्त था कि जहाज के इंजन रूम में बड़ा सा छेद हो गया और वहां पर भीषण आग लग गई। 

इसे भी पढ़ें: Iran-Israel Clash से सहमा बाजार, Crude Oil में भारी उछाल, Global Economy पर संकट के बादल।

 यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान और इजराइल के बीच तनाव एक बार फिर से उठने लगा है। स्टेट ऑफ फॉरमोस दुनिया का बेहद अहम समुद्री मार्ग है और इस रास्ते पर कार्गो शिप पर हमला होना एक बड़ी घटना है जो कि पूरी दुनिया के लिए चिंता की खबर है लेकिन भारत के लिए कुछ ज्यादा चिंता की खबर इसलिए है क्योंकि इस जहाज पर 24 भारतीय नागरिक सवार हैं जिनकी सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाती है। फिलहाल इन नागरिकों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर वहां पहुंच चुका है जो उन्हें रेस्क्यू कर रहा है। लेकिन सवाल यह है कि स्ट्रेट फार्मूस में कारगो जहाज को निशाना क्यों बनाया जा रहा है? वो भी उन जहाजों पर जिनमें भारतीय नाविक सवार हैं। 

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल

Hormuz में US Spy Drone पकड़ने का दावा झूठा, CENTCOM ने IRGC के बयान को नकारा

MMDR Act के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ूंगा, नवीन पटनायक ने ओडिशा में किया विरोध का आह्वान

Asian Games 2026 में Priya ने 60kg Boxing के सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया मेडल