शॉटपुट खिलाड़ी नवीन चिकारा 4 साल के लिए निलंबित, जानिए वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ की इंटीग्रिटी यूनिट ने 2018 में टूर्नामेंट से बाहर डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण शॉटपुट खिलाड़ी नवीन चिकारा को चार साल के लिये निलंबित कर दिया। चिकारा को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया और उनका निलंबन 27 जुलाई2018 से लागू होगा। आईएएएफ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसने एक बयान में कहा ,‘‘27 जुलाई 2018 को खिलाड़ी को टूर्नामेंट से बाहर जांच में दोषी पाया गया।

28 अक्टूबर 2018 को मांट्रियल में विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी की अधिकृत लैब में उसके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाये गए।’’ चिकारा ने 2018 फेडरेशन कप में रजत पदक जीता था। वह इसी साल अंतर प्रांत चैम्पियनशिप में उपविजेता रहे। नवंबर 2018 में उन पर अस्थायी निलंबन लगाया गया। बाद में उसके बी नमूने की जांच की गई। दिसंबर 2018 में उसने एआईयू को बताया कि उसे पता नहीं था कि जीएचआरपी 6 प्रतिबंधित पदार्थ है जो उसके नमूने में पाया गया। उसने 12 मार्च को स्वीकार किया कि उसने डोपिंग निरोधक नियमों का उल्लंघन किया है और लिखित में यह कबूलनामा दिया।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज