Indonesia Open: लक्ष्य सेन ने केंटा सुनेयामा को हराया, दूसरे दौर में की एंट्री

By Kusum | Jun 04, 2024

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जापान के केंटा सुनेमाया को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। फ्रेंच ओपन और आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल करने वाले सेन का सामना अब इंडोनेशिया के सातवीं वरीयता प्राप्त एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग और जापान के केंटा निशिमोतो के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। 

लक्ष्य सेन ने 40 मिनट के भीतर सुनेया 21-12, 21-17 से जीत दर्ज की। भारत के किरण जॉर्ज को चीन के हॉग यांग वेंग के हाथों 21-11, 10-21, 20-22 से पराजय झेलनी पड़ी। मिक्स्ड डबल्स में भारत के बी सुमीत रेड्डी और सिक्की रेड्डी ने अमेरिका के विंसन चियू और जेनी गेई को 18-21, 21-16, 21-17 से हराया। 

वहीं अब उनका सामना टॉप वरीयता प्राप्त चीन के सि वेई झेंग और कियोंग हुआंग और इंडोनेशिया के रेहान नौफाल कुशारजांतो और लिसा आयु कुसुमवती के बीच होने वाले मैच की विजेता जोड़ी से होगा।

प्रमुख खबरें

Diwali पर मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो इस मुहूर्त में करें पूजा, नोट करें सही समय

घर में सुख समृद्धि के लिए Diwali 2026 पर Lakshmi Puja का यह है सही समय और संपूर्ण विधान

Lal Krishna Advani ने Rath Yatra से Bharat Ratna तक तय किया BJP का ऐतिहासिक सफर

देहरादून में CM Pushkar Singh Dhami ने Garhwal Rifles जवानों संग मनाई दिवाली