भारत में स्मार्टफोन मार्केट की 5.6 प्रतिशत की ग्रोथ रिकॉर्ड, Apple फोन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

By Kusum | Nov 16, 2024

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, मार्केट ने लगातार पांचवीं तिमाही में ग्रोथ दर्ज की है। 2024 की तीसरी तिमाही में मार्केट में 5.6 प्रतिशत की ग्रोथ रिकॉर्ड हुई। यहां पर 4.6 करोड़ स्मार्टफोन यूनिट्स की शिपमेंट की गई। Apple ने यहां सबसे ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया है। कंपनी ने किसी तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा शिपमेंट्स की हैं। रिपोर्ट के अनुसार एपल ने 40 लाख स्मार्टफोन भारत में पिछली तिमाही में बेचे हैं। IDC की वर्ल्डवाइड क्वार्टरली मोबाइल फोन ट्रैकर रिपोर्ट में ये बात कही गई है। 

वहीं एपल ने भारत में 2024 की तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा फोन बेचे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 2024 Q3 में 40 लाख स्मार्टफोन की ब्रिकी की। इसमें सबसे सेल कंपनी के आईफोन 15 और आईफोन 13 मॉडल्स की हुई। कंपनी ने यहां सैमसंग को पीछे छोड़ दिया। ऐपल ने जहां 28.7 प्रतिशत शेयर हासिल किया, वहीं सैमसंग 15.2 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ पीछे रह गई। वीवो, ओप्पो जैसे ब्राड्स तीसरी तिमाही में भी मार्केट को लीड कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति