अमेरिका में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2023

अमेरिका के इंडियाना राज्य में एक हमलावर ने 24 वर्षीय भारतीय छात्र को चाकू मार दिया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया ने इस बारे में खबर दी। ‘एनडब्ल्यूआईयू टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह इंडियाना के वालपराइसो शहर में एक सार्वजनिक जिम में 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्रैड ने वरुण की कनपटी में चाकू से हमला कर दिया था।

खबर में कहा गया है, ‘‘हमलावर ने वरुण पर चाकू से हमला किया था। चोट की गंभीरता के कारण उसे फोर्ट वेन अस्पताल ले जाया गया और कथित तौर पर उसके बचने की संभावना कम है। हिंसक हमले के बाद वरुण की हालत गंभीर बताई जा रही है।’’

हमलावर एंड्रैड ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन सुबह जिम में वह मालिश के लिए गया था। मालिश कराने के लिए वह मालिश कक्ष में चला गया, जहां उसने अन्य व्यक्ति को देखा जिसे वह नहीं जानता था और अनजान व्यक्ति को देखकर उसे ‘‘थोड़ा अजीब’’ लगा। पुलिस ने कहा, ‘‘एंड्रैड को लगा कि उसे उक्त व्यक्ति से खतरा है। इसलिए उसने ‘सिर्फ प्रतिक्रिया में उस पर वार किया’।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर