Canada के Vancouver में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने प्रधानमंत्री से लगाई मदद की गुहार

By Prabhasakshi News Desk | Apr 14, 2024

ओटावा । कनाडा के वैंकूवर शहर में 24 वर्षीय भारतीय युवक की उसकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए 2022 में कनाडा गया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। वैंकूवर पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि स्थानीय निवासियों द्वारा गोलियों की आवाज सुनने के बाद 12 अप्रैल को रात करीब 11 बजे अधिकारियों को सूचित किया गया। 

वहीं, कनाडा पुलिस से इस संबंध में ई-मेल प्राप्त होने के बाद मृतक चिराग आंतिल के परिवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से न्याय की गुहार लगाते हुए शव को जल्द से जल्द भारत लाने में मदद की अपील की है। आंतिल हरियाणा में सोनीपत के रहने वाले थे। वैंकूवर पुलिस विभाग की प्रवक्ता तानिया विसिनटिन ने कहा कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे इलाके में एक वाहन से आंतिल का शव मिला।

प्रमुख खबरें

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट