Iran में बिगड़ते हालात के बीच भारतीय छात्रों को तेहरान से निकाला गया, कई लोगों को आर्मेनिया की सीमा से बाहर निकलने में भी मदद की गयी

By नीरज कुमार दुबे | Jun 17, 2025

ईरान में बिगड़ते हालात के मद्देनजर भारत ने तेहरान में रहने वाले भारतीय छात्रों को सुरक्षा कारणों से शहर से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है। हम आपको बता दें कि यह व्यवस्था भारतीय दूतावास द्वारा की गई है। इसके अलावा भारत ने अन्य भारतीयों से अनुरोध किया है कि यदि वह अपने वाहनों से तेहरान से बाहर निकलने में सक्षम हैं तो उन्हें भी मौजूदा स्थिति को देखते हुए शहर छोड़ने की सलाह दी गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कुछ भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया की सीमा के रास्ते ईरान से बाहर निकलने के लिए भी सहायता प्रदान की गई है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि दूतावास लगातार भारतीय समुदाय के संपर्क में है, ताकि सभी संभव सहायता प्रदान की जा सके। बयान में कहा गया है कि स्थिति की अनिश्चितता को देखते हुए आगे भी सलाहें जारी की जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Israel ने जोरदार मिसाइल दागी, Irani TV Anchor Live Show छोड़कर भागी

यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज हो गया है तथा उन्होंने पांचवें दिन भी हमले किए हैं। हम आपको बता दें कि मौजूदा परिस्थिति के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले ही वापस वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए हैं। ट्रंप ने ईरानियों को तत्कल तेहरान छोड़ने की चेतावनी भी दी है।

इस बीच, नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान और इजराइल में जारी घटनाक्रम के मद्देनजर मंत्रालय में 24 घंटे संचालित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बयान में कहा गया, ‘‘नियंत्रण कक्ष का संपर्क विवरण इस प्रकार है: 1800118797 (टोल-फ्री), +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905, +91-9968291988 (व्हाट्सएप) ।’’ इसके अलावा, तेहरान में भारतीय दूतावास ने संपर्क के लिए 24 घंटे संचालित आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की है। इसमें कहा गया है, ‘‘केवल कॉल के लिए: +98 9128109115, +98 9128109109; व्हाट्सएप के लिए: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709, बंदर अब्बास: +98 9177699036, जाहेदान: +98 9396356649 ।’’

हम आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार शाम को अचानक कैलगरी में चल रहे G-7 शिखर सम्मेलन को बीच में छोड़ दिया, ताकि वे मध्य पूर्व में सुरक्षा से जुड़े मामलों पर ध्यान दे सकें। इसके कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक की योजना रद्द हो गई, जबकि पीएम मोदी उस बैठक के लिए वहां पहुंच चुके थे, मगर उसी दौरान ट्रंप के प्रस्थान की घोषणा की गई। ट्रंप शिखर सम्मेलन में 24 घंटे से भी कम समय के लिए मौजूद रहे। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा, "काफी कुछ हासिल हुआ, लेकिन मध्य पूर्व में जो कुछ हो रहा है, उसके चलते राष्ट्रपति ट्रंप रवाना होंगे।"

हम आपको बता दें कि ट्रंप ने तब पूरी दुनिया को चौंका दिया जब उन्होंने एक पोस्ट में लिखा: "ईरान को वह 'समझौता' साइन कर लेना चाहिए था जो मैंने उन्हें बताया था। कितना अफसोस और मानव जीवन की बर्बादी। सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान फिर से वही कर रहा है!" और पोस्ट के अंत में लिखा: “हर किसी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।” ट्रंप ने यह भी दोहराया: "ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए। मैंने यह पहले भी कहा था और अब फिर कह रहा हूं।"

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका