Syed Modi Championship: आसान जीत के साथ पीवी सिंधु ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया

By Kusum | Nov 30, 2024

भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शनिवार को सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 के महिला एखल के सेमीफाइनल में हमवतन उन्नति हूडा के खिलाफ 21-12, 21-9 की आसान जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

बीबीडी स्पोर्ट्स अकादमी के बैडमिंटन कोर्ट नंबर एख पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले हरियाणा की 17 वर्षीय खिलाड़ी ने अनुभवी सिंधू को शुरुआती दौर में टक्कर देने का प्रयास किया लेकिन सिंधू ने जल्द ही गियर बदलते हुए आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। सिंधु ने शानदार स्मैश और ड्राप के जरिए युवा खिलाड़ी को कोर्ट में खूब दौड़ाया और पहला गेम 21-12 से अपने नाम किया। 

दूसरे गेम में हूडा की शैली को भांपते हुए सिंधू ने जोरदार स्मैश शाट लगाए जिसका जवाब अपेक्षाकृत कम अनुभवी खिलाड़ी के पास नहीं था और ये गेम भी बड़ी आसानी से 21-9 के साथ सिंधु के पक्ष में चला गया। मैच के बाद सिंधु ने कहा कि, मैं अपने खेल में निरंतर सुधार कर रही हूं। कल के मैच में चीनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और आज के मैच में मैने कम गलतियां की। 

हूडा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि, युवा खिलाड़ी में काफी प्रतिभा है। वह बहुत अच्छा खेली। पेरिस ओलंपिक को कड़वा अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी के लिए एक नया दिन कुछ कर दिखाने को होता है और उन्होंने पेरिस ओलंपिक से मिली निराशा से उबरते हुए अपने प्रदर्शन को सुधारने में ध्यान दिया है।  

प्रमुख खबरें

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card

Kalpataru Projects का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़ा, 292 करोड़ रुपये रहा

IPL 2027 नीलामी से पहले CSK और SRH के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच ट्रेड, Liam Livingstone टीम में शामिल