CWG 2022: टेबल टेनिस में भारत का कमाल, अपने नाम किया गोल्ड मेडल, वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर ने जीता रजत

By अंकित सिंह | Aug 02, 2022

भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में आज का दिन अच्छा रहा है। भारत ने आज दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। भारत के टेबल टेनिस पुरुष टीम ने सिंगापुर को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह पांचवा गोल्ड मेडल है। इसके साथ ही भारत के कुल 12 पदक हो गए हैं। फाइनल मुकाबले में भारत ने सिंगापुर को 3-1 से मात दी है। भारत ने इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रांच मेडल जीते हैं।

शरत कमल ने कहा कि मैं सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड में और मेडल की तलाश में हूं। मुझे आशा है कि यह सिर्फ शुरुआत है। यह पहली बार है जब मैंने किसी खिताब का बचाव किया है और हमने इसे बहुत अच्छा किया है। यह बहुत मजबूत टीम है। यह (स्वर्ण) भविष्य के मैचों में जाने से काफी आत्मविश्वास पैदा करता है। जी साथियान ने कहा कि इस अहसास को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। टाइटल डिफेंड करना और भी खास फीलिंग है। एक पल मैं हर बार फिर से जीना चाहता हूं कि एक विदेशी धरती पर राष्ट्रगान बजाया जा रहा है।  

वेटलिफ्टिंग में 96 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के विकास ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। अनुभवी ठाकुर ने कुल 346 किग्रा (155 किग्रा और 191 किग्रा) वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया और इस दौरान अपने लगातार तीसरे राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता। ठाकुर का राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा रजत पदक है। वह 2014 ग्लास्गो खेलों में भी दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि गोल्ड कोस्ट में 2018 में उन्होंने कांस्य पदक जीता था।

 

इसे भी पढ़ें: Commonwealth Games 2022: मुक्केबाजी, क्रिकेट समेत इन खेलों में दम दिखाएंगे भारतीय खिलाड़ी, जानें छठे दिन का कार्यक्रम

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस टीम ने देश का दिल जीत लिया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया ,‘‘जी साथियान, हरमीत देसाई, शरत कमल और सानिल शेट्टी को राष्ट्रमंडल खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने पर बधाई। उन्होंने असाधारण कौशल और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करके देश का दिल जीत लिया है। इससे हमारे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।’’ मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ टेबल टेनिस में शानदार खबर। जी साथियान, हरमीत देसाई, शरत कमल और सानिल शेट्टी की टीम को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई।’’ उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ इस टीम ने कौशल और प्रतिबद्धता के मामले में ऊंचे मानदंड कायम किये हैं।भविष्य के लिये शुभकामनायें। 

 

वहीं, अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि एक और जादुई सोना। भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम का शानदार प्रदर्शन। वैसे, शरथ कमल, जी. साथियान और हरमीत देसाई के नेतृत्व में हमारे पैडलर्स ने शानदार सिंगापुर को 3-1 से मात दी। हमने सफलतापूर्वक ताज का बचाव किया! भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में एक और मेडल हाथ आया है। 

प्रमुख खबरें

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर

Sugar और Onion Prices ने त्योहारी मौसम में बिगाड़ा रसोई का बजट, महंगाई को काबू करना PM Modi के सामने सबसे बड़ी चुनौती

Festival Fashion Trend: रक्षाबंधन पर Anarkali Suit में दिखना है गॉर्जियस? फॉलो करें ये Expert Style Guide

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान