न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद भारतीय टीम पर लगा जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2020

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने के लिए भारतीय टीम में शनिवार को मैच फी का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने विराट कोहली की टीम पर शुक्रवार को तय समय में दो ओवर पीछे रहने के बाद यह जुर्माना लगाया।

आईसीसी ने अपने बयान में कहा, ‘‘भारतीय टीम ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता की धारा 2 . 22 का उल्लंघन किया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने से संबंधित है। इसमें हर ओवर के लिए खिलाड़ियों पर मैच फी का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाने का प्रावधान है।’’

इसे भी पढ़ें: बस एक कदम और, न्यूजीलैंड में इतिहास रच देगी विराट की सेना

मैदानी अंपायर क्रिस ब्राउन और शॉन हैग के साथ तीसरे अंपायर एशले मेहरोत्रा ​​ने टीम पर यह आरोप लगाया।  कप्तान कोहली ने इस जुर्माने को स्वीकार कर लिया जिससे इस मामले की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। भारत ने इस मैच में सुपर ओवर के जरिये न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया।

प्रमुख खबरें

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल