भारत-पाक के बीच फाइनल के लिए सेमीफाइनल में भारतीय टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा: मिताली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2022

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप फाइनल देखना चाहती हैं लेकिन उन्होंने कहा कि इसके लिए रोहित शर्मा की टीम को गुरुवार का एडीलेड में सेमीफाइन में इंग्लैंड को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। पाकिस्तान ने बुधवार को पहले सेमीफाइनल में पिछले टूर्नामेंट के उप विजेता न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। भारत अगर इंग्लैंड को हरा देता है तो दोनों प्रतिद्वंद्वी टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में 15 साल बाद आमने सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 में पहले टी20 विश्व कप का फाइनल खेला गया था जिसे भारत ने जीता था।

इसे भी पढ़ें: अगर बारिश ने धोया भारत इंग्लैंड का मैच, तो जानिए कौन जाएगा फाइनल में

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह उसके (रोहित के) पास मौका है कि वह अपनी क्षमता दिखाए। जैसा कि आज हमने देखा, बाबर (आजम) और (मोहम्मद) रिजवान ने जो किया। बड़े मैच के बड़े खिलाड़ी। रोहित भी बड़ा खिलाड़ी है और हम सभी चाहते हैं कि वह रन बनाए।’’ हरभजन ने कहा, ‘‘जब वह रन बनाता है तो लगता है कि वह अलग पिच पर बल्लेबाजी कर रहा है, फिर पिच पर खेलना चाहे कितना भी मुश्किल क्यों ना हो। हम सभी चाहते हैं कि वह फॉर्म हासिल करे। कल शायद उसका दिन हो और जब उसका दिन आता है तो भारत जीतता है।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित