WTC से पहले व्यवस्थित पृथकवास में रहेगी भारतीय टीम: आईसीसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2021

दुबई। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले ‘ व्यवस्थित पृथकवास’में रहेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के शनिवार को इसकी जानकरी दी लेकिन यह नहीं बताया कि टीम को इंग्लैंड पहुंचने के बाद कितने दिनों तक कड़े पृथकवास (होटल कमरे तक सीमित) में रहना होगा। डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर रही इन दोनों टीमों के बीच 18 से 22 जून तक साउथमप्टन के हैम्पशर बाउल में यह मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला के लिए पहले ही वहां पहुंच चुकी है जबकि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम भारत में मुंबई में 14 दिनों का पृथकवास पूरा करने के बाद तीन जून को इंग्लैंड पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें: टी20 विश्व कप पर अंतिम फैसले के लिये एक महीने का समय मांगा, यूएई में होंगे IPL के बाकी मैच

भारतीय टीम मुंबई में 14 दिनों के पृथकवास के दौरान आरटी-पीसीआर जांच की छह नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ब्रिटेन रवाना होगी। रविचंद्रन अश्विन, मयंक अग्रवाल, वाशिंगटन सुंदर जैसे कुछ खिलाड़ियों को एक सप्ताह के पृथकवास को पूरा करने तथा जांच में नेगेटिव आने के बाद 25 मई से होटल में जिम सुविधा की उपयोग करने की अनुमति दी गई है। मुंबई के होटल में कप्तान कोहली, रोहित शर्मा सहित देर से आने वाले खिलाड़ियों को ब्रिटेन की उड़ान से पहले कमरे में पृथकवास पूरा करना होगा। उन्हें जिम की सामग्री रूम के अंदर ही मुहैया करायी गयी है। ब्रिटेन में खिलाड़ियों को जांच में नेगेटिव आने के बाद धीरे-धीरे छूट का दायरा बढ़ाया जाएगा। पृथकवास के बाद उन्हें छोटे समूह और फिर बड़े समूह में अभ्यास की अनुमति होगी। टीम को हालांकि हर समय जैव-सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) में रहना होगा। न्यूजीलैंड की टीम 15 जून को ईसीबी के बायो-बबल से डब्ल्यूटीसी से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बबल में आयेगी।

प्रमुख खबरें

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू

EdTech Crisis: Unacademy का $3.44 Billion से $20.6 Million तक का सफर, upGrad Acquisition ने सबको चौंकाया

नेपाल बाढ़ में 163 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, चिलिमे सुरंग में राहत अभियान जारी

GST State-wise Report: Assam में 162% की रिकॉर्ड ग्रोथ, UP और Gujarat में भी बढ़ा कलेक्शन, कुछ राज्यों में आई गिरावट